ताजा खबरें
प्रो.विजय कुमार मल्होत्रा की श्रद्धांजली सभा में भाजपा नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए
By Virat baibhav | Publish Date: 3/10/2025 8:25:28 PM
नई दिल्ली। दिल्ली जनसंघ एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा की पुण्य स्मृति में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में गुरूवार को सिविक सेंटर में आयोजित श्रद्धांजली सभा में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित की। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रमुख डॉक्टर अनिल अग्रवाल, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह एवं डा. राधा मोहनदास अग्रवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में हुई श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया और प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सभा के अंत में प्रो.मल्होत्रा के पुत्र अजय मल्होत्रा ने सभी का आभार प्रकट किया। केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि बहुत दुखदायी लगता है जब किसी के नाम को हम स्वर्गीय कहकर पुकारें। मल्होत्रा का लंबा राजनीतिक अनुभव और उनकी राजनीति समझ इस बात की साक्षी है कि उन्होंने दिल्ली में ही नहीं बल्कि देश भर में भाजपा को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि जब जम्मू कश्मीर एक विशेष दर्जा प्राप्त प्रदेश हो गया था,तब हम उसके लिए सहमत नहीं थे और दिल्ली में इसके लिए एक्टिव रुप से मल्होत्रा ने पार्टी को संगठीत करने का काम किया था। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मल्होत्रा ने संघ में, जनसंघ में, भाजपा मेंए और विद्यार्थी परिषद के अलावा खेलो में भी कई खिलाडिय़ों को प्रेरणा देने का काम किया। मुझे भी सौभाग्य मिला और आखिर बार जब सदैव अटल स्थान पर मिले तो केन्द्र के अनुभवों के बारे में उन्होंने लंबी चर्चा की। वे गणित के बहुत ज्ञाता थे। यानि जीवन के किसी भी पहलुओं से अगर उनपर चर्चा करनी है तो वह हर पहलुओं के ज्ञानी व्यक्तित्व के धनी व्यक्तियों में से एक है। केन्द्र सरकार की ओर से मैं उनका श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ अनिल अग्रवाल ने डॉ मल्होत्रा को याद करते हुए कहा कि उनका हमारे बीच से जाना सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि हमारे समाज के लिए भी एक अपूर्णीय क्षति है। वे सादगी,ईमानदारी और सेवा भाव के नाम के प्रतिक थे।