Tuesday,18 August 2026,10:50 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
राज्य
नीतीश के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी मामला नहीं, हमें मिलकर विकसित बिहार बनाना है: राजनाथ
By Virat baibhav | Publish Date: 4/11/2025 3:24:42 PM
नीतीश के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी मामला नहीं, हमें मिलकर विकसित बिहार बनाना है: राजनाथ

वैशाली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन कायम हुआ है और इतने वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी मामला नहीं है।  उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। बिहार के वैशाली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सिंह ने लोगों से राजग के पक्ष में मतदान की अपील की। भाजपा के वरिष्ठ नेता का कहना था, बिहार को आगे बढ़ाने की सोच सिर्फ राजग ही रख सकता है। हमें मिलकर विकसित बिहार बनाना है।  उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान पर थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अब पांचवे स्थान पर पहुंच गया है और जल्द तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। रक्षा मंत्री ने केंद्र की पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संप्रग शासन के दौरान केंद्र सरकार ने बिहार को मात्र दो लाख करोड़ रुपए दिए थे, जबकि मोदी जी की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में पंद्रह लाख करोड़ रुपए जारी किए हैं।  उन्होंने कहा कि राजग ने बिहार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है। राजनाथ सिंह ने विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा, वे हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा कर रहे हैं, लेकिन यह नहीं बता पा रहे कि इसके लिए धन कहां से आएगा।  उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता जनता से झूठ न बोलें, उन्हें सच बोलना चाहिए।  सभा के अंत में उन्होंने लोगों से कहा कि राज्य में एक बार फिर राजग की सरकार बनेगी तो बिहार विकास की नई राह पर अग्रसर होगा। जंगलराज नहीं, सुशासन और प्रगति का युग जारी रहेगा। 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS