Tuesday,18 August 2026,11:07 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
ताजा खबरें
एमसीडी ने विद्यालयों के रखरखाव के लिए जारी किया फंड
By Virat baibhav | Publish Date: 4/11/2025 8:25:03 PM
एमसीडी ने विद्यालयों के रखरखाव के लिए जारी किया फंड

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति की बैठक सोमवार को निगम मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने की। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य पार्षदगण एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया कि पिछले दो वर्षों से विद्यालयों को वार्षिक रखरखाव के लिए मिलने वाली राशि लंबित थी। दो वर्षों के पश्चात विद्यालयों से उनकी वास्तविक आवश्यकताओं की जानकारी ली गई, जिसके आधार पर अब करीब 18 करोड़ 20 लाख की राशि दिल्ली नगर निगम के लगभग 1200 विद्यालयों को माइनर रिपेयर कार्यों के लिए जारी की जा रही है। इसके साथ ही विद्यालयों के टीचर लर्निंग मटेरियल हेतु 3.5 करोड़ तथा बॉयज फंड के रूप में 6 करोड़ की राशि भी स्कूलों को प्रदान की गई है। विद्यालय प्राचार्यों की खर्च सीमा को भी 3,000 से बढ़ाकर 5,000 किया गया है, जिससे स्कूल स्तर पर छोटे-छोटे कार्यों को त्वरित रूप से संपन्न किया जा सकेगा। अध्यक्ष वर्मा ने यह भी बताया कि जिन विद्यार्थियों के बैंक खातों में ड्रेस, स्टेशनरी और स्कूल बैग हेतु निर्धारित 1670 की राशि तकनीकी कारणों से लंबित थी, वह अब सभी पात्र बच्चों के खातों में भेज दी गई है। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अपनी एक्शन टेकन रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत की। समिति के उपाध्यक्ष अमित खडक़ड़े ने विद्यालयों में आ रही विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए कहा कि हमें शिक्षकों की समस्याओं के साथ-साथ विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने बताया कि मिड-डे मील किचनों के निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं और सफाई की खराब स्थिति पाई गईं। इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने निर्देश दिए कि मिड-डे मील किचन मालिक अपने किचनों की स्वच्छता और गुणवत्ता में सुधार करें, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति ने निर्णय लिया कि आने वाले दिनों में सभी किचनों का निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा तथा सभी शिकायतों की प्रतियां समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी। बैठक के अंत में शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने सभी सदस्यों एवं अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि शिक्षा विभाग का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु पारदर्शिता गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS