Wednesday,15 July 2026,07:20 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीडज स्‍ट्रेट में जहाजों से 20 प्रत‍िशत टोल वसूली के फैसले पर ट्रंप का यूटर्न, अब समझाया नया 'बिजनेस प्लान'भारत और स्पेन ने आपूर्ति श्रृंखलाओं और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए सहयोग पर की चर्चाहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्‍ट्रेट तनाव: अमेरिका ने ईरान जाने वाले जहाजों को दी चेतावनी, बंदरगाहों से दूर रहने को कहाबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, नितिन नवीन से लेकर सम्राट चौधरी तक करेंगे प्रचारपश्चिम एशिया तनाव के बीच ऊर्जा सुरक्षा पर भारत ने बढ़ाया फोकस: विदेश मंत्रालय
ताजा खबरें
स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया
By Virat baibhav | Publish Date: 4/11/2025 8:25:43 PM
स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया और वहां चल रहे बायोमाइनिंग एवं कूड़ा निस्तारण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त आयुक्त लीलाधर मेघवाल, शाहदरा दक्षिणी, जोन के अध्यक्ष राम किशोर शर्मा, क्षेत्रीय उपायुक्त बादल कुमार सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई कम करने के लिए अतिरिक्त मशीनें लगाई जाएं और नवीनतम तकनीक एवं आधुनिक मशीनों का प्रयोग कर बायोमाइनिंग कार्य को और तेज किया जाए। शर्मा ने बताया कि गाजीपुर सेनेटरी लैंडफिल साइट पर बायोमाइनिंग का कार्य दूसरे चरण में जारी है। यह चरण पूर्ण होते ही तीसरे चरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में योजना तैयार कर ली गई है और शीघ्र ही इसके लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर एक नया वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित किया जाएगा जिससे कूड़ा निस्तारण के साथ-साथ ऊर्जा उत्पादन भी संभव होगा। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में साल 2027 के अंत तक गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। यह दिल्ली की स्वच्छता एवं पर्यावरण सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। उन्होंने कहा पिछले छह महीनों में भाजपा सरकार ने बिना किसी शोर-शराबे के धरातल पर कार्य किया है। पिछली सरकार ने केवल वादों और दिखावे तक ही खुद को सीमित रखा था। निरंतर और परिणामोन्मुख प्रयासों से हम अपने लक्ष्य को समय से पहले प्राप्त करेंगे। शर्मा ने यह भी बताया कि वे अगले महीने पुन: गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण करेंगी ताकि कार्य की प्रगति का मूल्यांकन किया जा सके और निर्धारित समय सीमा का पालन सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम की भाजपा सरकार का संकल्प है कि दिल्ली के सभी लैंडफिल स्थलों को पूरी तरह समाप्त किया जाए और राजधानी को स्वच्छ, हरित और प्रदूषणमुक्त बनाया जाए।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS