Sunday,14 December 2025,09:59 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
ताजा खबरें
महापौर ने स्वतंत्रता सेनानी लाला राम चरण अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
By Virat baibhav | Publish Date: 2/12/2025 8:12:52 PM
महापौर ने स्वतंत्रता सेनानी लाला राम चरण अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। दिल्ली के महापौर सरदार राजा इजबाल सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी और दिल्ली के पहले उप महापौर लाला राम चरण अग्रवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आईटीओ पर राम चरण अग्रवाल चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर के साथ अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। राम चरण अग्रवाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए महापौर ने कहा कि लाला रामचरण अग्रवाल स्वाधीनता के समय अग्रणी नेताओं में थे और वे महान देश भक्तों की श्रेणी में आते हैं। स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण वे कई बार जेल भी गये। उनका समस्त जीवन लोक कल्याण कार्यों के प्रति समर्पित रहा है। महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि लाला राम चरण अग्रवाल ने समाज के गरीब लोगों के रिहाशयी क्षेत्रों के विकास में गहरी रुचि ली ताकि उन लोगों को अधिकतम नागरिक सुविधाएं मिल सकें। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS