Sunday,14 December 2025,09:40 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
ताजा खबरें
रेलवे ने तीन महिला क्रिकेटरों को ओएसडी खेल के पद पर पदोन्नत किया
By Virat baibhav | Publish Date: 2/12/2025 8:14:41 PM
रेलवे ने तीन महिला क्रिकेटरों को ओएसडी खेल के पद पर पदोन्नत किया

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने तीन महिला क्रिकेटरों प्रतीका रावल, स्नेह राणा और रेणुका सिंह ठाकुर को भारत के 2025 आईसीसी महिला विश्व कप विजयी अभियान में उनके असाधारण प्रदर्शन को मान्यता देते हुए आउट ऑफ  टर्न प्रमोशन के माध्यम से विशेष कार्य अधिकारी खेल के ग्रुप बी अधिकारी ग्रेड पद पर पदोन्नत किया। ये तीनों खिलाड़ी सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मैट्रिक्स के लेवल 8 के अंतर्गत ग्रुप बी राजपत्रित अधिकारी के वेतन और लाभों की हकदार होंगी। रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड आरएसपीबी की यह पहल न केवल तीनों महिला क्रिकेटरों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगी बल्कि उन्हें प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी सौंपेगी। इससे पहले नवंबर में तीनों एथलीटों को केंद्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा रेल भवन में सम्मानित किया गया था। उत्तर रेलवे में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत प्रतीक रावल को अब ओएसडी खेल के ग्रुप बी राजपत्रित पद पर पदोन्नत किया गया है। दिल्ली की सलामी बल्लेबाज प्रतीक रावल ने भारत के विश्व कप विजय अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उत्तर रेलवे में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत रेणुका सिंह ठाकुर को अब ओएसडी खेल के ग्रुप बी राजपत्रित पद पर पदोन्नत किया गया है। दाएं हाथ की मध्यम तेज गेंदबाज वह महत्वपूर्ण मैचों में महत्वपूर्ण स्पेल के साथ लगातार मैच विजेता रही हैं। उत्तर रेलवे में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क सीसीटीसी के पद पर कार्यरत स्नेह राणा को अब ओएसडी खेल के ग्रुप बी राजपत्रित पद पर पदोन्नत किया गया है। उत्तराखंड की इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण प्रदर्शन किया है। भारतीय रेलवे की खेल प्रतिभाओं को समर्थन और प्रोत्साहन देने की एक लंबी परंपरा रही है तथा इसके खिलाड़ी नियमित रूप से विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS