Tuesday,13 October 2026,10:13 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरुभाई अंबानी ने बदली निवेश की सोचआज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्मान
बड़ी खबर
कांग्रेस मुख्यालय पर दिल्ली भाजपा के सिख प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 4/2/2026 8:12:58 PM
कांग्रेस मुख्यालय पर दिल्ली भाजपा के सिख प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं विशेषकर सिख प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में संसद परिसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहने के विरोध में इसे सिख कौम का अपमान कहते हुए अकबर रोड़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे सिख सरदार हैं राहुल गांधी तुम गद्दार हो। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की राहुल गांधी ने जो कहा है वह मामूली बात नहीं है। उन्होने कहा की राहुल गांधी ने प्रत्यक्ष तौर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहा पर यह कहते हुए उनके परिवार के उनकी पार्टी के सिखों के प्रति आत्मिक भाव सामने आ गये। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कांग्रेस एवं राहुल गांधी का परिवार 1984 में भी सिखों को गद्दार मानता था और आज भी गद्दार मानता है। आज तो राहुल गांधी के मुह से मन के भाव निकल गये। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की कांग्रेस पार्टी का हाथ निर्दोष सिखों के खून से रंगा हुआ है और यह एक बार फिर से साबित हुआ है। 1984 की मानसिकता से आज तक राहुल गांधी और कांग्रेस नहीं उबर पाए है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की सिख कौम वह कौम है जो देश के लिए अपनी जान न्योछावर करती आई है। राहुल गांधी ने आज एक इंसान को गाली नहीं दी है उन्होंने सिख कौम को गाली दी है। यह सिख कौम ही है जिनके गुरू श्री गोबिंद सिंह ने कहा था कि सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिडिय़न ते मैं बाज तुड़ाऊं, गीदड़ से मैं शेर बनाऊं, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं। ऐसे गुरू श्री गोबिंद सिंह की बहादुर राष्ट्र भक्त सिख कौम के सिपाही को गद्दार कह कर राहुल गांधी ने देश को शर्मसार किया है। सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने कहा की यह खेदपूर्ण है की पिछले लगभग 5 दशक से कांग्रेस सिखों एवं हिन्दुओं के बीच दरार डालने की कोशिश करती आई है। उन्होने कहा की आज एक सिख केन्द्रीय मंत्री को गद्दार कह कर राहुल गांधी ने पूरे देश का अपमान किया है। भाजपा विधायक सरदार तरविंद्र सिंह मारवाह ने कहा कि राहुल गांधी ने सिर्फ  एक मंत्री को नहीं बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले पूरे सिख समाज को गाली दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के हाथ 1984 में भी खून से रंगे थे और आज 2026 में भी उनकी सोच वैसी ही है। राहुल गांधी विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं और उनकी ही भाषा बोल रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह’ ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा एक निर्वाचित सांसद विशेषकर एक सिख नेता को गद्दार कहना संसद की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ  है। उनका यह बयान सभ्यता और मर्यादा की सभी सीमाएं पार करने वाला है जिसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। 
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS