Tuesday,13 October 2026,09:35 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरुभाई अंबानी ने बदली निवेश की सोचआज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्मान
लाइफस्टाइल
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
माइंडफुल योग के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 3/10/2026 4:04:37 PM
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह

माइंडफुल योग का अभ्यास करती महिला

नई दिल्ली। आयुष मंत्रालय ने योग करने वालों के लिए जरूरी सलाह दी है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके बताया कि योग का अभ्यास हमेशा सजगता और धैर्य के साथ करना चाहिए। मंत्रालय ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "जागरूकता के साथ अभ्यास करें और धैर्य के साथ आगे बढ़ें। एक माइंडफुल योग अभ्यास आपके शरीर के प्रति जागरूकता और सम्मान के साथ शुरू होता है। धीरे-धीरे अभ्यास करें, स्वाभाविक रूप से सांस लें, तनाव से बचें और अपनी क्षमता के अनुसार करें। मंत्रालय ने कहा कि अभ्यास के दौरान बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें और अपने अभ्यास को ध्यान, मौन, संकल्प या शांतिपाठ के साथ खत्म करें।

माइंडफुल योग के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

मंत्रालय ने माइंडफुल योग करते समय किन बातों का ध्यान रखना है, उसकी एक लिस्ट भी जारी की है। जारी लिस्ट के अनुसार- प्रार्थना के साथ योग शुरू करें। धीरे-धीरे, कोमलता और जागरूकता के साथ आगे बढ़ें। नाक से स्वाभाविक रूप से सांस लें। जब तक निर्देश न दिया जाए, सांस रोकने से बचें। झटके, खिंचाव या शरीर पर जोर देने से बचें। हर अभ्यास के लिए बताए गए नियमों का पालन करें। ध्यान, मौन, संकल्प या शांतिपाठ के साथ अभ्यास खत्म करें। अपनी क्षमता के अनुसार ही अभ्यास करें। नियमित रहें और अपने अभ्यास में धैर्य रखें।

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव

बता दें कि माइंडफुल यानी सजगता के साथ योग का अभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा और सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सजगता और सांसों पर ध्यान देने से कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन का स्तर कम होता है और मन शांत होता है। वर्तमान क्षण में रहने की आदत से मानसिक स्पष्टता बढ़ती है और फोकस मजबूत होता है। यह अभ्यास भावनाओं को कोमल बनाता है और आत्म-जागरूकता तथा भावनात्मक बुद्धिमत्ता में सुधार करता है।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS