Tuesday,18 August 2026,11:01 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
लाइफस्टाइल
ये शाकाहारी चीजें रखेंगी दिल को फिट और हेल्दी
By Virat baibhav | Publish Date: 26/9/2025 9:17:02 PM
ये शाकाहारी चीजें रखेंगी दिल को फिट और हेल्दी

 
कई शोध बताते हैं कि हरी सब्जियां, दालें, अनाज, फल और मेवे हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छे हैं। इनमें मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स धमनियों को साफ रखते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। अध्ययनों से ये भी पता चलता है कि प्लांट बेस्ड डाइट ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे दिल पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता। इसलिए अगर आप अपने दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आहार पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
आइए जानते हैं कि शाकाहारी लोगों के लिए किन चीजों का सेवन लाभकारी माना जाता है?
नट्स और सीड्स
बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, कद्दू और अलसी के बीज स्वस्थ वसा, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर का अच्छा स्रोत माने जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि रोजाना अखरोट खाना से हृदय स्वास्थ्य की समस्याओं का जोखिम कम हो सकता है।
नट्स और सीड्स हृदय रोगों के प्रमुख कारक ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल दोनों को कंट्रोल रखने में फायदेमंद है।
ग्रीन-टी का करिए सेवन
शोधकर्ताओं ने हृदय की सेहत को ठीक रखने के लिए ग्रीन-टी पीने को भी बहुत लाभकारी माना है। ग्रीन-टी में कैटेचिन्स एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि नियमित रूप से दो-तीन कप ग्रीन टी पीने वालों में  ब्लड प्रेशर और हृदय को क्षति पहुंचाने वाली अन्य समस्याओं का जोखिम कम होता है। 
एवोकाडो जैसे फलों के लाभ
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए एवोकाडो को सबसे लाभकारी फलों में से एक माना जाता है। एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड फैट का अच्छा स्रोत है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने में फायदेमंद है।
अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि हफ्ते में दो बार एवोकाडो का सेवन करने वालों में कार्डियोवस्कुलर रोगों का जोखिम 21 फीसदी तक कम हो सकता है।
फाइबर युक्त सब्जियां और साग
पालक, केल, और ब्रोकली जैसी पत्तेदार सब्जियां फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-के से भरपूर होती हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने और धमनियों को कठोर होने से बचाती है। इसी तरह एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय रोगों से बचाने में आपके लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। हरी सब्जियों से इसकी आसानी से प्राप्ति हो सकती है। 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS