Sunday,14 December 2025,09:49 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
लाइफस्टाइल
पाकिस्तान में पीआईए और इंजीनियरों के संगठन के बीच विवाद गहराया, कई उड़ान रद्द
By Virat baibhav | Publish Date: 10/11/2025 3:58:48 PM
पाकिस्तान में पीआईए और इंजीनियरों के संगठन के बीच विवाद गहराया, कई उड़ान रद्द

कराची। पाकिस्तान में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) और विमान इंजीनियरों के संगठन के बीच विवाद गहराने के कारण सप्ताहांत के दौरान कई उड़ान रद्द कर दी गईं। राष्ट्रीय विमानन कंपनी पीआईए ने दावा किया कि उड़ान रद्द किए जाने के कारण केवल मौसम या परिचालन संबंधी दिक्कतें थीं, जबकि सोसाइटी ऑफ एयरक्राफ्ट इंजीनियर्स ऑफ पाकिस्तान (एसएएईपी) ने कहा कि जब तक गंभीर मुद्दों पर पीआईए प्रबंधन और संगठन के बीच बातचीत नहीं होती, तब तक उड़ान संचालन में समस्याएं बनी रहेंगी।पीआईए के प्रवक्ता हफीज खान ने कहा कि इंजीनियरों की हड़ताल के कारण उड़ान रद्द होने की खबरें गलत और भ्रामक हैं। उन्होंने बताया, इंजीनियरिंग कर्मचारियो की इस हड़ताल से उड़ान संचालन प्रभावित नहीं हुआ है, क्योंकि नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) और अन्य विमानन कंपनियों के सहयोग से वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि उड़ानें समय पर संचालित हो सकें। कुछ टीवी चैनलों पर, सप्ताहांत में उड़ान रद्द होने या असामान्य देरी के कारण कराची और लाहौर के हवाई अड्डों से यात्री निकलते हुए दिखे।एक नाराज यात्री ने कहा, जो भी विवाद है, उसे सीएए द्वारा जल्दी सुलझाया जाना चाहिए, क्योंकि सबसे ज्यादा नुकसान यात्री उठा रहे हैं।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS