Tuesday,14 April 2026,11:42 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
विदेश
रूस ने स्वघोषित संघर्ष विराम के पहले दिन यूक्रेन पर हमले किए
By Virat baibhav | Publish Date: 8/5/2025 5:02:23 PM
रूस ने स्वघोषित संघर्ष विराम के पहले दिन यूक्रेन पर हमले किए

कीव। रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित 72 घंटे के संघर्ष विराम की शुरुआती अवधि में ही बृहस्पतिवार तड़के यूक्रेन के उत्तर पूर्वी हिस्से में हमले किए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।उत्तर पूर्व में सुमी क्षेत्र में किए गए इन बम हमलों में दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि बम सीमा के निकट रिहाइशी इलाकों में गिराए गए। 
 
यूक्रेन की वायुसेना ने सुमी क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात 02:39 बजे से शुरू होकर सुबह तक ग्लाइड बम और कम से कम एक मिसाइल दागे जाने को लेकर अलर्ट जारी किया है। यूक्रेनी वायु सेना के अनुसार पिछली रात 8:30 बजे के बाद से बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले नहीं हुए। हाल के सप्ताहों में यूक्रेन में लगभग प्रतिदिन ऐसे हमले हो रहे थे। 
 
हालांकि देश के अन्य हिस्सों में अग्रिम मोर्चे के निकट छोटे पैमाने पर रूसी हमले जारी रहे, जिससे नागरिक हताहत हुए। अभियोजकों ने बताया कि सुमी क्षेत्र के मायकोलाइवका में देर रात करीब तीन बजे हुए हमले में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि उसका 24 वर्षीय बेटा घायल हो गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि लगभग 30 मिनट बाद, वोरोज्बा समुदाय में नागरिक बुनियादी ढांचे पर एक और बम गिरा, जिसमें 70 वर्षीय महिला घायल हो गई।  युद्ध विराम मॉस्को के समयानुसार बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को लागू हुआ।
 
रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर मॉस्को में आयोजित समारोह के मौके पर 72 घंटे के एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की थी। यूक्रेन दीर्घकालिक युद्ध विराम पर जोर दे रहा है।
 
मार्च में, अमेरिका ने 30 दिन के संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा था, जिसे यूक्रेन ने स्वीकार कर लिया था, लेकिन रूस ने अपनी पसंद के अनुसार युद्ध विराम की शर्तें रखी थीं।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS