Thursday,12 February 2026,03:35 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
विदेश
हाफिज सईद ने कई सालों के लिए अपनी दोषसिद्धि को पाक अदालत में चुनौती दी
By Virat baibhav | Publish Date: 8/5/2025 5:10:21 PM
हाफिज सईद ने कई सालों के लिए अपनी दोषसिद्धि को पाक अदालत में चुनौती दी

लाहौर। मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने पाकिस्तान की एक अदालत में याचिका दायर कर आतंकवाद वित्तपोषण के मामलों में कई सालों के लिए अपनी दोषसिद्धि को चुनौती दी है। अदालत के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
 
अदालत के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, सईद और जमात-उद-दावा के कुछ अन्य नेताओं ने लाहौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अनुरोध किया है कि कई वर्षों से आतंकवाद के वित्तपोषण के मामलों में उनकी दोषसिद्धि को रद्द किया जाए। 
 
उन्होंने बताया कि लाहौर उच्च न्यायालय की, न्यायमूर्ति शाहबाज रिजवी और न्यायमूर्ति तारिक महमूद बाजवा की दो सदस्ईय पीठ ने याचिका पर सुनवाई तय कर दी है। सुनवाई की तारीख बाद में अधिसूचित की जाएगी।
 
 संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित सईद को आतंकवाद के वित्तपोषण के मामलों में जुलाई 2019 में गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका ने उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा था। सईद 2019 से लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद है और उसे कई साल तक आतंक वित्तपोषण के मामलों में दोषी ठहराया गया था। हालांकि इस तरह की अपुष्ट खबरें हैं कि सईद जेल में नहीं है और किसी सुरक्षित पनाहगाह में रह रहा है।
वह लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है जो 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार संगठन है। इन हमलों में 166 लोग मारे गए थे।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS