Thursday,11 June 2026,04:27 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
प्रधानमंत्री मोदी 5 जून को दक्षिण गुजरात को देंगे 1063 करोड़ रुपए से अधिक के जीआईडीसी प्रोजेक्ट्स की भेंट
By Virat baibhav | Publish Date: 3/6/2026 7:29:36 PM
प्रधानमंत्री मोदी 5 जून को दक्षिण गुजरात को देंगे 1063 करोड़ रुपए से अधिक के जीआईडीसी प्रोजेक्ट्स की भेंट


गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को गुजरात की यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरान वे सूरत से भारत सरकार एवं गुजरात सरकार के कुल मिलाकर 18,777 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। दक्षिण गुजरात अंचल के विकास को वेग देने वाले इन विकास कार्यों में गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) के अंतर्गत 1063.43 करोड़ रुपए की लागत से 8 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण शामिल है। इसके तहत भरूच को 894 करोड़ रुपए से अधिक के तथा वलसाड को 169.3 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स की भेंट मिलने जा रही है। इन प्रोजेक्ट्स से दक्षिण गुजरात के औद्योगिक क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्रदूषित जल निस्तारण तथा ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।भारत के औद्योगिक विकास में गुजरात हमेशा शीर्ष पर रहा है, जिसमें भरूच जिला केमिकल एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरकर आया है। भरूच की औद्योगिक क्षमता को अधिक सशक्त बनाने के प्रयासों के हिस्से के रूप में प्रधानमंत्री 894 करोड़ रुपए से अधिक के 6 जीआईडीसी प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे। दहेज पीसीपीआईआर औद्योगिक क्लस्टर में सायखा पंपिंग स्टेशन से दहेज के लैंडफॉल पॉइंट तक 90 एमएलएडी क्षमता की ऑफशोर व ऑनशोर एफ्लुएंट निस्तारण पाइपलाइन का निर्माण किया गया है। इसमें 5 वर्ष के ऑपरेशन तथा मैंटेनेंस (ओ एंड एम) के साथ सिविल स्ट्रक्चर्स, इलेक्ट्रो-मैकेनिकल कम्पोनेंट्स और पीएलसी स्काडा सिस्टम्स का डिजाइन, इरेक्शन, टेस्टिंग तथा कमीशनिंग शामिल हैं। 474.61 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट से दहेज तथा सायखा औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषित पानी के निस्तारण एवं प्रबंधन को और मजबूती मिलेगी।बता दें कि दहेज पीसीपीआईआर क्षेत्र में मुख्यतः रासायनिक, टेक्सटाइल, फार्मा, डाइज एवं इंटरमीडिएट, इंजीनियरिंग उद्योगों के विकास के लिए ढांचागत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। हाल में इस क्षेत्र में 1,000 से अधिक औद्योगिक इकाइयां कार्यरत हैं।इसके अलावा, भरूच जिले के जंबूसर स्थित बल्क ड्रग पार्क में फार्मास्युकिल उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर रोड, स्टॉर्म वाटर ड्रैनज नेटवर्क तथा सेंट्रल ड्रेन जैसी महत्वपूर्ण अंतर ढांचागत सुविधाएं विकसित की गई हैं। 274.96 करोड़ रुपए के खर्च से शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट से बल्क ड्रग पार्क के ढांचागत विकास को वेग मिलेगा।
 
 
 
 
 
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS