राज्य
दौर में एमवाय का फार्मासिस्ट निकला करोड़पति, ईओडब्ल्यू की छापे में आय से 108 प्रतिशत अधिक संपत्ति उजागर
By Virat baibhav | Publish Date: 5/8/2026 4:27:16 PM
इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के एमवाय अस्पताल में पदस्थ फार्मासिस्ट राकेश गोरखे के ठिकानों पर बुधवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा। प्राथमिक जांच में आरोपी और उसकी पत्नी के पास वैध आय से 108 प्रतिशत अधिक संपत्ति पाई गई है। इसके अलावा बिना विभागीय अनुमति के थाईलैंड यात्रा करने और सरकारी दवाओं के स्टॉक में गबन के गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। ईओडब्ल्यू इंदौर की टीम ने बुधवार सुबह 8 बजे फार्मासिस्ट राकेश गोरखे के ठिकानों पर दबिश दी, जो दोपहर करीब 1 बजे तक जारी रही। छापेमारी के दौरान टीम ने मकान से 1.51 लाख रुपये नकद, छह संपत्तियों के दस्तावेज, बैंक पासबुक और पासपोर्ट जब्त किए। वर्ष 2007 में फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्त हुए गोरखे का मासिक वेतन वर्ष 2015 में 18,711 रुपये था, जो 2025 में बढ़कर 54,664 रुपये हुआ। वहीं, उसकी पत्नी शासकीय दंत चिकित्सालय में लाइब्रेरियन हैं। ईओडब्ल्यू के अनुसार, जांच अवधि के दौरान दंपती की कुल वैध आय 1.11 करोड़ रुपये थी, जबकि उनके पास 2.13 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है।