Saturday,17 January 2026,10:04 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
रिलायंस देश की एकता, अखंडता की रक्षा के लिए हर कदम का समर्थन करने को तैयार : मुकेश अंबानी
By Virat baibhav | Publish Date: 8/5/2025 10:55:28 PM
रिलायंस देश की एकता, अखंडता की रक्षा के लिए हर कदम का समर्थन करने को तैयार : मुकेश अंबानी

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका समूह देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए किसी भी कदम का समर्थन करने के लिए तैयार है। अंबानी का यह बयान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शब्द का ट्रेडमार्क लेने के लिए दायर आवेदन वापस लेने के कुछ घंटों बाद आया है। 
रिलायंस ने कहा कि यह आवेदन अनजाने में एक कनिष्ठ कर्मचारी ने बिना अनुमति के दायर कर दिया था। भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ चलाए गए सैन्य अभियान को ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया है।अंबानी ने कहा, रिलायंस परिवार हमारे देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए किसी भी कदम का समर्थन करने को तैयार है। हम अपने साथी भारतीयों की तरह मानते हैं कि भारत शांति चाहता है, लेकिन अपने गौरव, सुरक्षा या संप्रभुता की कीमत पर नहीं। 
उन्होंने कहा कि भारत सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ एकजुट, दृढ़ संकल्प और उद्देश्य में अडिग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साहसिक और निर्णायक नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र बलों ने सीमापार से होने वाले हर उकसावे का सटीक और ताकत के साथ जवाब दिया है।उन्होंने कहा, पिछले कुछ दिनों ने दिखा दिया है कि हमारी शांति के लिए हर खतरे का डटकर और निर्णायक कार्रवाई से सामना किया जाएगा। हम एक साथ खड़े रहेंगे। हम लड़ेंगे और हम जीतेंगे। इससे पहले दिन में, रिलायंस ने एक बयान में कहा कि उसका ऑपरेशन सिंदूर को ट्रेडमार्क करने का कोई इरादा नहीं है। यह एक ऐसा वाक्यांश है जो अब भारतीय बहादुरी के एक प्रेरक प्रतीक के रूप में राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा बन गया है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS