Tuesday,14 April 2026,11:56 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
बेंगलुरु भगदड़ मामले को लेकर कांग्रेस आलाकमान से मिले सिद्धरमैया और शिवकुमार
By Virat baibhav | Publish Date: 10/6/2025 3:24:25 PM
बेंगलुरु भगदड़ मामले को लेकर कांग्रेस आलाकमान से मिले सिद्धरमैया और शिवकुमार

नई दिल्ली/बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया एवं उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर बेंगलुरु में चार जून को मची भगदड़ की घटना समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की। खरगे ने भगदड़ पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।  इससे पहले, राज्य के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री (आरसीबी के विजय समारोह के दौरान स्टेडियम के बाहर) भगदड़ की घटना पर चर्चा के लिए आलाकमान से मिलने आए हैं। पार्टी आलाकमान ने उन्हें बुलाया है। जारकीहोली ने कहा कि यह निर्धारित करने के लिए जांच की जा रही है कि क्या सरकार की ओर से किसी तरह की लापरवाही हुई है। उन्होंने कहा, अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद सच सामने आ जाएगा। मंत्री ने कहा कि वह केंद्रीय मंत्रियों से मिलने और राज्य परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं। सिद्धरमैया और शिवकुमार ने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात की। उनके राज्य के मुद्दों पर केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलने की संभावना है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल के फाइनल मुकाबले में पहली जीत का जश्न मनाने के लिए चार जून को यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक समारोह आयोजित किया गया था, लेकिन स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी और 56 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार की तीखी आलोचना हो रही है तथा विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दोनों को इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। सिद्धरमैया ने इस घटना से खुद को अलग कर लिया था और कहा था कि उन्हें देर से सूचित किया गया था और स्टेडियम के इस कार्यक्रम का आयोजन सरकार ने नहीं किया था।

 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS