Tuesday,14 April 2026,11:41 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
प्रियंका गांधी ने वायनाड में सरकारी मेडिकल कॉलेज को मंजूरी का स्वागत किया
By Virat baibhav | Publish Date: 3/9/2025 5:43:25 PM
प्रियंका गांधी ने वायनाड में सरकारी मेडिकल कॉलेज को मंजूरी का स्वागत किया

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस नेता एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने वायनाड में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज की मंजूरी का बुधवार को स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से संजोया गया यह सपना सच हो गया है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने मंगलवार को केरल के वायनाड और कासरगोड जिलों में दो नए सरकारी मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दी। प्रियंका गांधी वाद्रा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, वायनाड के लाखों लोगों के अनुरोध, राहुल गांधी के निरंतर प्रयास और मामले में तेजी लाने के हमारे सभी प्रयासों का फल मिला है।  उन्होंने कहा, हमारी अपीलों को सुनने और वायनाड के नागरिकों के लिए मजबूत स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक स्वागत योग्य कदम उठाने के लिए सभी संबंधित पक्षों का हार्दिक धन्यवाद। 
 
उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा कॉलेज को यथाशीघ्र चालू करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। प्रियंका ने कहा, आइए, हम सब मिलकर उन लोगों के विकास और प्रगति के साझा लक्ष्य की ओर काम करें जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। मेरे सभी भाइयों और बहनों को बधाई, जो इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।  वायनाड और कासरगोड, दोनों मेडिकल कॉलेज को चालू शैक्षणिक वर्ष से 50-50 एमबीबीएस छात्रों को प्रवेश देने की मंजूरी दी गई है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS