ताजा खबरें
लेह हिंसा की जांच चार सप्ताह में पूरी होगी
By Virat baibhav | Publish Date: 2/10/2025 4:04:50 PMलेह। लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा की मजिस्ट्रेट जांच चार हफ्तों के भीतर पूरी कर ली जाएगी। इस हिंसा में चार लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जांच का आदेश लेह के उपायुक्त ने दिया था जिन्होंने नुब्रा के उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) मुकुल बेनीवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। पिछले महीने लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा उपायों की मांग को लेकर केंद्र सरकार के साथ बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए एपेक्स बॉडी लेह द्वारा आहूत बंद के दौरान सुरक्षा बलों ने लेह शहर में कथित तौर पर गोलीबारी की थी। बेनीवाल ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा कि जांच समिति को उन तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाने का काम सौंपा गया है जिनके कारण गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हुई, पुलिस कार्वाई हुई और चार लोगों की मौत हुई।