Wednesday,15 July 2026,06:34 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीडज स्‍ट्रेट में जहाजों से 20 प्रत‍िशत टोल वसूली के फैसले पर ट्रंप का यूटर्न, अब समझाया नया 'बिजनेस प्लान'भारत और स्पेन ने आपूर्ति श्रृंखलाओं और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए सहयोग पर की चर्चाहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्‍ट्रेट तनाव: अमेरिका ने ईरान जाने वाले जहाजों को दी चेतावनी, बंदरगाहों से दूर रहने को कहाबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, नितिन नवीन से लेकर सम्राट चौधरी तक करेंगे प्रचारपश्चिम एशिया तनाव के बीच ऊर्जा सुरक्षा पर भारत ने बढ़ाया फोकस: विदेश मंत्रालय
नेशनल
ललन सिंह के विवादत बयान पर विपक्ष भड़का, जदयू नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
By Virat baibhav | Publish Date: 4/11/2025 4:01:45 PM
ललन सिंह के विवादत बयान पर विपक्ष भड़का, जदयू नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता और केंदीय मंत्री राजीव सिंह उर्फ ललन सिंह के एक कथित वीडियो के वायरल होने के बाद मंगलवार को नया विवाद खड़ा हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि इस कथित वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
 
इस वीडियो में वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) समर्थकों से कह रहे हैं कि वे मतदान दिवस पर विपक्षियों को घर से बाहर न निकलने दें। वीडियो मोकामा का बताया जा रहा है, जो ललन सिंह के मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में आता है। वीडियो की प्रामाणिकता की पीटीआई-भाषा द्वारा स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। वीडियो में मगही में ललन कथित रूप से कहते सुने जा सकते हैं, यहां कुछ लोग हैं--उन्हें मतदान वाले दिन घर से बाहर नहीं निकलने देना है।
 
 
इन्हें अपने घरों के अंदर बंद कर दीजिए। अगर ए आपको मनाने लगे, तो इन्हें मतदान केंद्र तक साथ ले जाइए और वोट डाले जाने के बाद घर वापस भेज दीजिए। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद ललन सिंह ने सोमवार को मोकामा में अनंत सिंह के समर्थन में जनसभाओं में कहा था कि यह घटना एक ैसाजिशै है और अनंत सिंह ने पुलिस के साथ सहयोग किया तथा कानून-व्यवस्था का पालन किया। ललन सिंह और उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को मोकामा का दौरा कर अनंत सिंह के पक्ष में प्रचार और रोड शो किया।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS