Sunday,14 December 2025,10:46 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
मप्र में एमएसपी कानून, कर्ज माफी पर किसानों का प्रदर्शन, आश्वासन के बाद धरना स्थगित
By Virat baibhav | Publish Date: 1/12/2025 11:14:38 PM
मप्र में एमएसपी कानून, कर्ज माफी पर किसानों का प्रदर्शन, आश्वासन के बाद धरना स्थगित

 धार (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के धार जिले में किसानों ने कर्ज माफी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी के लिए कानून बनाने व गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर सोमवार को एक टोल प्लाजा पर धरना दिया।हालांकि, देर शाम धार जिलाधिकारी प्रियंक मिश्रा ने किसान नेताओं से बातचीत की और संवाददाताओं को बताया कि प्रशासन की ओर से किसानों की मांग को लेकर आश्वासन दिए जाने के बाद उन्होंने धरना स्थगित कर दिया है।उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर आक्रोशित किसानों के साथ बातचीत की गई और इस दौरान यह निर्णय लिया गया है कि उनकी वे मांगें, जिन्हें केंद्र द्वारा हल किया जा सकता है, उन्हें क्षेत्र के स्थानीय सांसदों के माध्यम से उचित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। 

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS