Tuesday,18 August 2026,10:07 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
नेशनल
दिल्ली की हवा फिर खतरनाक, कई स्थानों पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी मे
By Virat baibhav | Publish Date: 2/12/2025 11:19:32 PM
दिल्ली की हवा फिर खतरनाक, कई स्थानों पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी मे

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार शाम वायु गुणवत्ता और खराब हो गई और एक्यूआई 372 हो गया। शहर में 15 से अधिक स्थानों पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 372 रहा, जबकि सोमवार को यह 304 और रविवार को 279 था। सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, 39 निगरानी स्टेशनों में से 16 में एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया जो गंभीर श्रेणी में आता है। यह ऐसा स्तर है जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। जिन स्टेशनों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में था, उनमें बुराड़ी, आनंद विहार, मुंडका, बवाना, विवेक विहार, रोहिणी, सोनिया विहार, अशोक विहार, पंजाबी बाग शामिल हैं।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS