Tuesday,18 August 2026,10:04 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
नेशनल
भारत की तीसरी स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी जल्द ही नौसेना में शामिल होगी: नौसेना प्रमुख
By Virat baibhav | Publish Date: 2/12/2025 11:20:32 PM
भारत की तीसरी स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी जल्द ही नौसेना में शामिल होगी: नौसेना प्रमुख



नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने मंगलवार को कहा कि भारत अपनी परमाणु त्रई क्षमता के नौसैनिक घटक को मजबूत कर रहा है तथा तीसरी स्वदेशी परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बी अरिदमन को जल्द ही नौसेना में शामिल किया जाएगा। नौसेना प्रमुख ने साथ ही कहा कि उनका बल अपनी समग्र युद्ध क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। नौसेना दिवस से पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि प्रोजेक्ट 75 इंडिया (पी75-आई) के तहत छह स्टील्थ पनडुब्बियों के प्रस्तावित अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने वाली है। उन्होंने कहा कि नौसेना को 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों में से पहले चार विमान 2028 में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भारत ने इन विमानों की खरीद के लिए अप्रैल में फ्रांस के साथ 64,000 करोड़ रुपए का सौदा किया था।
 
 
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कहा कि मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बल के आक्रामक रुख के कारण पाकिस्तानी नौसेना को अपने बंदरगाहों के करीब रहने पर मजबूर होना पड़ा। एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के साथ तनाव के बाद पिछले सात-आठ महीनों में पश्चिमी अरब सागर सहित अन्य क्षेत्रों में उच्च परिचालन तत्परता बनाए रखी है। नौसेना प्रमुख ने बिना विस्तार में जाए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है।
 
 
एडमिरल त्रिपाठी ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आक्रामक रुख और तत्काल कार्वाई, जिसमें वाहक युद्ध समूह की तैनाती भी शामिल थी, ने पाकिस्तानी नौसेना को अपने बंदरगाहों या मकरान तट के पास रहने के लिए मजबूर कर दिया।  नौसेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान पर वित्तीय दबाव पड़ा है, क्योंकि संघर्ष के बाद बड़ी संख्या में व्यापारिक जहाजों ने पाकिस्तान की यात्रा करने से परहेज किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाने वाले जहाजों की बीमा लागत बढ़ गई है। परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों पर एक सवाल के जवाब में नौसेना प्रमुख ने कहा कि भारत जल्द ही तीसरी स्वदेशी परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बी को नौसेना में शामिल करने के लिए तैयार है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS