Thursday,12 February 2026,03:35 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता हमारे युवाओं, उद्यमियों के लिए अपार अवसर प्रदान करेगा : शाह
By Virat baibhav | Publish Date: 3/2/2026 11:15:41 PM
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता हमारे युवाओं, उद्यमियों के लिए अपार अवसर प्रदान करेगा : शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को ऐतिहासिक करार देते हुए मंगलवार को कहा कि यह दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और इससे व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे तथा परस्पर विकास को बढ़ावा मिलेगा।शाह ने एक्स पर कहा कि यह समझौता हमारे युवाओं और उद्यमियों के लिए अपार अवसरों के मार्ग खोलेगा।उन्होंने कहा, भारत-अमेरिका संबंधों के लिए यह एक बड़ा दिन है, क्योंकि 18 प्रतिशत की काफी कम की गई शुल्क (टैरिफ) दर के साथ व्यापार समझौता तय हुआ है, जो मजबूत व्यापारिक रिश्तों और आपसी विकास का रास्ता खोलेगा।  इस ऐतिहासिक समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देते हुए शाह ने कहा, यह सौदा हमारी रणनीतिक साझेदारी को और ऊंचाइयों पर ले जाएगा तथा दोनों देशों एवं उनके लोगों को भारी लाभ पहुंचाएगा। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और अधिक फलेगा-फूलेगा।  भारत और अमेरिका के बीच हुए इस व्यापार समझौते के तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर लगाए जाने वाले पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा।  शाह ने कहा कि व्यापार समझौता भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को नई ताकत देगा और छोटे उद्योगों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा क्षमता को बढ़ावा देगा। शाह ने कहा, देश के छोटे उद्यमियों को सीधा फायदा पहुंचाने वाली इस पहल के लिए मोदीजी का आभार।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोमवार को समझौते की घोषणा के बाद, प्रधानमंत्री ने कहा था कि उन्हें खुशी है कि मेड इन इंडिया उत्पाद पर अब 18 प्रतिशत शुल्क लगेगा। मोदी ने एक्स पर कहा था, आज मेरे प्रिय दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। खुशी है कि मेड इन इंडिया उत्पाद पर अब 18 प्रतिशत घटा हुआ टैरिफ लगेगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद।  उन्होंने कहा था कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे लोगों को फायदा होता है और परस्पर लाभ वाले सहयोग के लिए अपार अवसर खुलते हैं। मोदी ने कहा था, वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बहुत जरूरी है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूरी तरह से समर्थन करता है। 
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS