Sunday,06 September 2026,05:43 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
नेशनल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता बड़ा फैसला: प्रधानमंत्री मोदी
By Virat baibhav | Publish Date: 3/2/2026 11:17:09 PM
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता बड़ा फैसला: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राजग संसदीय दल की बैठक में कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता एक बड़ा फैसला है जो हर देशवासी के लिए लाभदायक होगा।  बैठक में शामिल सांसदों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संसदीय दल की बैठक में सदस्यों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि उनकी सरकार हमेशा राष्ट्र के हित में काम करती है।  राजग के घटक दलों के सदस्यों ने यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ व्यापार समझौतों के लिए प्रधानमंत्री को बधाई भी दी और कहा कि इससे भारतीय विनिर्माताओं, निर्यातकों और उद्यमियों को मजबूती मिलेगी।बैठक में शामिल सांसदों के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता एक बड़ा फैसला है और देश में सभी को इससे लाभ मिलेगा। भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए है जिसके तहत वाशिंगटन भारतीय उत्पादों पर शुल्क को कुल 50 प्रतिशत से कम करके 18 प्रतिशत करेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि पूरे देश में इस समझौते को लेकर उत्साह है। उन्होंने कहा, सांसदों में इस बात को लेकर उत्साह है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नौ व्यापार समझौते पूरे हुए हैं। कुल 39 देशों के साथ व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह ऐतिहासिक है। ए सभी 39 देश विकसित देश हैं...यह ऐतिहासिक है। देश में बहुत अच्छा माहौल है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS