Thursday,12 February 2026,03:59 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
सीईसी के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को लेकर विपक्षी दल मिलकर निर्णय लेंगे: कांग्रेस
By Virat baibhav | Publish Date: 4/2/2026 11:12:39 PM
सीईसी के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को लेकर विपक्षी दल मिलकर निर्णय लेंगे: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) को हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाने के संदर्भ में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उससे संपर्क किया है और इस बारे में विपक्षी दल सामूहिक रूप से कोई फैसला करेंगे।  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का आह्वान किया था और इस मुद्दे पर अन्य विपक्षी दलों से समर्थन मांगा था। बनर्जी अपने राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ अभियान के तहत राष्ट्रीय राजधानी में हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ममता बनर्जी का समर्थन किया। हालांकि, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, टीएमसी ने इस बारे में संपर्क किया है। मुझे लगता है कि पूरा विपक्ष इस पर फैसला करेगा। यह सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक है, जिसे टीएमसी ने उठाया है। हम इस पर सकारात्मक रूप से विचार कर रहे हैं। ममता बनर्जी द्वारा एसआईआर के विषय पर उच्चतम न्यायालय में दलीलें पेश किए जाने का हवाला देते हुए अखिलेश यादव ने कहा,भाजपा के काले कारनामों के खिलाफ ममता बनर्जी ने काला कोट पहन लिया है। उन्होंने यह भी कहा,लोगों को आगे आना चाहिए। आपका वोट छिनना आपके अधिकार का छिनना है। एक-एक करके सब कुछ खत्म कर दिया जाएगा आपकी नागरिकता पर सवाल उठाए जाएंगे। हम ममता बनर्जी के साथ हैं। बनर्जी के बयान के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, ैमैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा। शिवसेना (उबाठा) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि निर्वाचन आयोग को पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS