Saturday,17 January 2026,09:34 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
राज्य
हिमंत ने टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
By Virat baibhav | Publish Date: 9/5/2025 3:57:03 PM
हिमंत ने टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी 164वीं जयंती पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित टैगोर का देश के साहित्यिक परिदृश्य में अद्वितीय योगदान रहा है। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए टैगोर के 1905 में लिखे देशभक्ति गीत ओ आमार देशेर माटी की कुछ पंक्तियां भी उद्धृत कीं।
मुख्यमंत्री ने लिखा, भारत के साहित्यिक परिदृश्य में अद्वितीय योगदान देने वाले गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को रवींद्र जयंती पर याद कर रहा हूं। उनकी रचनाओं में हमें अपनी मातृभूमि की सच्ची सुंदरता मिलती है। बंगाली कैलेंडर के अनुसार, टैगोर की जयंती वैशाख माह के 25वें दिन मनाई जाती है। 
इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि असम भाषाई अल्पसंख्यक विकास बोर्ड द्वारा आयोजित रवींद्र नृत्य और रवींद्र संगीत प्रतियोगिता का समापन 12 मई को यहां श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में होगा।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS