Sunday,15 March 2026,07:08 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
ताजा खबरें
फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप को सात साल बाद फिर हुआ स्तन कैंसर
By Virat baibhav | Publish Date: 7/4/2025 11:26:23 PM
फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप को सात साल बाद फिर हुआ स्तन कैंसर

नई दिल्ली। फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप ने सोमवार को बताया कि उन्हें दोबारा स्तन कैंसर हो गया है। वह सात साल पहले इस बीमारी से उबर चुकी थीं। अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा को वर्ष 2018 में स्तन कैंसर के स्टेज-0 का पता चला था और उन्होंने मास्टेक्टॉमी कराई थी। मास्टेक्टॉमी एक शल्य प्रक्रिया है जिसमें स्तन कैंसर के इलाज हेतु स्तन को शरीर से हटा दिया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर ताहिरा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, सात साल बाद फिर से... यह नियमित जांच का असर है या फिर संयोग, मैं इसे नियमित जांच का परिणाम मानना चाहती हूं और दूसरों को भी नियमित मैमोग्राम करवाने की सलाह देती हूं। उन्होंने लिखा, जब ज़िंदगी नींबू दे तो नींबू पानी बना लो, लेकिन जब ज़िंदगी उदार होकर बार-बार नींबू फेंके, तो उसे अपने पसंदीदा काला खट्टा में निचोड़कर शांत भाव से पी जाओ। उन्होंने यह भी लिखा, क्योंकि एक तो यह एक बेहतर पेय है और दूसरा आप जानते हैं कि आप एक बार फिर अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। आयुष्मान ने उनके कमेंट सेक्शन में लिखा, मेरी हीरो। अभिनेत्री और कैंसर से जंग जीत चुकीं सोनाली बेंद्रे ने कहा, मैं नि:शब्द हूं और आपके लिए प्रार्थना कर रही हूं। ताहिरा कश्यप स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती हैं और कैंसर से जुड़ी अपने निजी अनुभवों को भी साझा करती रही हैं।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS