Tuesday,13 October 2026,10:16 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरुभाई अंबानी ने बदली निवेश की सोचआज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्मान
धर्म-कर्म
रामलीला से मिली ऊर्जा विकसित दिल्ली के संकल्प को करेगी मजबूत: इन्द्राज
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 26/9/2025 9:03:42 PM
रामलीला से मिली ऊर्जा विकसित दिल्ली के संकल्प को करेगी मजबूत: इन्द्राज

नई दिल्ली। रोहिणी के सेक्टर-23 स्थित डीडीए रामलीला ग्राउंड में चल रही सनातन संस्कारम् रामलीला में गुरुवार को राम बारात, महारास रात्रि और श्याम बाबा की श्रृंगार झांकी का विशेष आयोजन हुआ। रामलीला समिति के चेयरमैन एवं दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि आज की थीम ‘समृद्ध भारत’ है, जिसके माध्यम से हम नई पीढ़ी को भारत के प्राचीन गौरव और आने वाले उज्ज्वल भविष्य से परिचित करा रहे हैं। इस अवसर पर नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने भी धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की। भव्य राम बारात रोहिणी सेक्टर-23 और 24 में निकाली गई, जहां स्थानीय निवासियों ने पूजन-अर्चन कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। डांडिया नाइट में प्रसिद्ध गायिका शिबानी कश्यप ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों पर लोगों ने उल्लासपूर्वक डांडिया खेला और उत्सव का आनंद लिया। सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि समृद्ध एवं विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब संस्कृति और समाज साथ-साथ आगे बढ़ें। रामलीला हमें यही संदेश देती है कि आस्था और विकास दोनों एक ही यात्रा के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं। रामलीला के हर पात्र में हमें अपने जीवन में त्याग, कर्तव्य और सेवा का मार्गदर्शन मिलता है।  उन्होंने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं और कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। रविन्द्र इन्द्राज ने कहा कि रामलीला हमारी सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव है। यह केवल अतीत की गाथा नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा भी है, जहां आदर्श, नैतिकता और नारी सम्मान जैसे मूल्यों को हम नई पीढ़ी तक पहुंचाते हैं। इससे हमें वो ऊर्जा मिलती है जो विकसित दिल्ली के संकल्प को मजबूत करती है। कैबिनेट मंत्री ने यह भी बताया कि सेवा पखवाड़े को केंद्र में रखते हुए, आयोजन में नशा मुक्ति, विकसित दिल्ली संकल्प, वोकल फॉर लोकल, स्वदेशी उत्पादों, स्वच्छता, जल संरक्षण और हरित दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेशों का भी व्यापक प्रसार किया जा रहा है।

 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS