Tuesday,18 August 2026,11:18 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
शहर
राम-भरत मिलन का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
By Virat baibhav | Publish Date: 26/9/2025 9:11:43 PM
राम-भरत मिलन का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 स्थित रामलीला ग्राउण्ड में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित की जा रही 14वीं भव्य रामलीला में शुक्रवार को भरत कैकई संवाद, चित्रकूट पर राम-भरत मिलन, सूर्पनखा की नाक काटना, खर-दूषण वध का मंचन देख दर्शक भावुक नजर आए। इस वर्ष जब इस भव्य आयोजन की 14वीं रामलीला का मंचन हो रहा है तो द्वारका की धरती पुन: जय श्रीराम के नारों से गूंज उठी है। यह आयोजन द्वारका श्री रामलीला सोसायटी (पंजी.) द्वारा मुख्य संरक्षक एवं चेयरमैन आकाश राजेश गहलोत और उनकी समर्पित टीम के नेतृत्व में संपन्न हो रहा है। इस बार की लीला में श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला मंचन के दौरान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जॉइंट सीपी जतिन नरवाल द्वारका जि़ला डीसीपी अंकित सिंह ने मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने इस आयोजन को केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि दिल्ली की पहचान बताया। बता दें कि गुरुवार को रामलीला की चौथी संध्या का मंचन हुआ। इस दिन सीता स्वयंवर, राम बारात, सीता का अयोध्या में स्वागत आदि की विशेष प्रस्तुतियां थीं। इस मंचन को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। दूर-दराज से आए रामभक्तों की भारी भीड़ ने आयोजन स्थल को आध्यात्मिक मेले का रूप दे दिया। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुज़ुर्ग—सभी रामकथा के अमृत रस में डूबे रहे। मंचन के दौरान हर दृश्य पर तालियों की गडगड़़ाहट और जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा। लोगों ने कहा कि यह केवल लीला नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के दर्शन का दिव्य अवसर है। नेताओं और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य आयोजन की विशेषता यह रही कि दिल्ली की मुख्यमंत्री, केन्द्रीय एवं राज्य मंत्रीगण, और विभिन्न राजनीतिक दलों के कई वरिष्ठ नेता भी मंचन स्थल पर उपस्थित रहे। पूर्व सांसद रमेश बिधुड़ी भी इस आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने इस सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने की पहल की सराहना की। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने न केवल श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया, बल्कि सुरक्षा और अनुशासन की दृष्टि से भी इस आयोजन को और भव्य एवं व्यवस्थित बनाया।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS