Wednesday,12 November 2025,04:39 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
नीतीश ने बिहार को जंगलराज से मुक्त किया, राजग को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश: शाह
By Virat baibhav | Publish Date: 17/10/2025 4:34:41 PM
नीतीश ने बिहार को जंगलराज से मुक्त किया, राजग को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश: शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि राजग बिहार में इस बार भी ऐतिहासिक जनादेश के साथ सरकार बनाएगा। 

पटना/छपरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में राज्य को जंगलराज से मुक्त किया और इस विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ऐतिहासिक जनादेश के साथ एक बार फिर सरकार बनाएगा। उन्होंने सारण जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि सारण लोकनायक जयप्रकाश नारायण और भिखारी ठाकुर की कर्मभूमि रही है और यही वह भूमि भी है जहां लोगों को लालूराबड़ी के जंगलराज की याद दिलाई जा सकती है।
 
 
उन्होंने दावा किया कि राजग बिहार में इस बार भी ऐतिहासिक जनादेश के साथ सरकार बनाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाह ने कहा, इस साल बिहार में लोग चार दिवाली मना रहे हैं। एक तो पारंपरिक दीपावली, दूसरी जब राजग सरकार ने जीविका दीदियों के खाते में 10 हजार रुपए भेजे, तीसरी जब केंद्र सरकार ने अधिकांश वस्तुओं पर जीएसटी घटाया और चौथी दिवाली 14 नवंबर को मनाई जाएगी जब बिहार चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।
 
 
 
गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार को जंगलराज से मुक्त किया है।  उनका कहना था कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र की राजग सरकार ने गरीबों और राज्य के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, मोदी जी ने अयोध्या में राम मंदिर का पुनर्निर्माण कराया, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय आतंकवादी पूरे देश में खून की होली खेल रहे थे, लेकिन मोदी जी ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए।
 
 
 
उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने बिहार में पलायन को भी काफी हद तक रोकने में सफलता पाई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा, राजद की सूची में दिवंगत डॉन शहाबुद्दीन के बेटे का नाम शामिल है। ऐसे लोग राज्य की सुरक्षा नहीं कर सकते। जनता को इनसे सतर्क रहना चाहिए। 
 
 
 
उन्होंने कहना था कि सारण की जनता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यहां राजद को एक भी सीट न मिले और जंगलराज की वापसी न हो। गृह मंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि वे राजग उम्मीदवार को वोट दें, विकास के लिए वोट दें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS