Thursday,13 August 2026,05:26 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाहहमें अमित शाह का बयान सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं, छात्रों के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए : राहुल गांधीसंसद में गतिरोध पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला, चिराग पासवान ने भी की आलोचनाभाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे की संभावना तेजडिजिलॉकर के 72.43 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स, उमंग प्लेटफॉर्म पर 11.66 करोड़ उपयोगकर्ता; डिजिटल सेवाओं का तेजी से बढ़ा दायरामुंबई में रिहायशी इलाके में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने दुख जतायासुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नाम-निशान विवाद पर सुनवाई, कपिल सिब्बल ने ईसीआई के अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल'शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट', प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- 'शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान'
स्पोर्ट्स
डब्ल्यूबीबीएल के 12वें सीजन में होबार्ट हरिकेंस का हिस्सा नहीं होंगी नैट साइवर-ब्रंट, कोच ने की पुष्टि
By Virat baibhav | Publish Date: 5/8/2026 3:33:39 PM
डब्ल्यूबीबीएल के 12वें सीजन में होबार्ट हरिकेंस का हिस्सा नहीं होंगी नैट साइवर-ब्रंट, कोच ने की पुष्टि

होबार्ट। विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) की मौजूदा चैंपियन होबार्ट हरिकेंस को आगामी सीजन से पहले बड़ा झटका लगा है। हेड कोच जूड कोलमैन ने बुधवार को कन्फर्म किया कि इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट चोट के कारण वर्कलोड को मैनेज करने के लिए आने वाला सीजन नहीं खेलेंगी। साइवर-ब्रंट ने पिछले सीजन में हरिकेंस को उनका पहला डब्ल्यूबीबीएल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह टीम की मुख्य इंटरनेशनल खिलाड़ी थीं। हालांकि, इंग्लिश समर के दौरान लगातार पिंडली की समस्या से जूझने के बाद उन्होंने टूर्नामेंट से बाहर रहने का फैसला किया है। साइवर-ब्रंट टी20 विश्व कप में भी बतौर बल्लेबाज ही खेलती हुई नजर आई थीं। 'क्रिकेट.कॉम.एयू' ने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कोलमैन के हवाले से कहा, "हमें नैट साइवर-ब्रंट से पता चला है कि वह इस साल टूर्नामेंट में बिल्कुल भी वापस नहीं आ रही हैं। यह हमारे लिए निराशाजनक है, लेकिन हम पूरी तरह से समझते हैं। इंग्लिश समर में उन्हें चोटों से जूझना पड़ा है। जनवरी में डब्ल्यूपीएल (विमेंस प्रीमियर लीग) भी है, इसलिए यह उनके लिए अपने बेटे और पत्नी के साथ घर पर कुछ समय बिताने का एकमात्र मौका है।"
पिंडली की समस्या से जूझने के कारण साइवर-ब्रंट टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाई थीं। विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और टीम का खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया था। साइवर-ब्रंट के न होने के बावजूद, कोलमैन ने कहा कि हरिकेंस अपने मुख्य इंटरनेशनल और घरेलू खिलाड़ियों को बनाए रखने पर फोकस कर रहा है। इस लिस्ट में इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज भी शामिल हैं। विमेंस बिग बैश लीग की शुरुआत 29 अक्टूबर से होनी है और होबार्ट हरिकेंस अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से उतरेगी। टीम के हेड कोच ने कहा, "पिछले तीन वर्षों से हमारी रणनीति इंटरनेशनल खिलाड़ियों को एक जैसा बनाए रखने की रही है। डैनी वायट-हॉज का लगातार दो साल तक टीम में बने रहना बहुत फायदेमंद रहा। हम इस साल भी ऐसा करने की कोशिश करेंगे। हम अपने इंटरनेशनल खिलाड़ियों को जितना हो सके उतना अपने साथ बनाए रखने का प्रयास करेंगे।"
 
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS