Thursday,13 August 2026,05:48 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाहहमें अमित शाह का बयान सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं, छात्रों के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए : राहुल गांधीसंसद में गतिरोध पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला, चिराग पासवान ने भी की आलोचनाभाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे की संभावना तेजडिजिलॉकर के 72.43 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स, उमंग प्लेटफॉर्म पर 11.66 करोड़ उपयोगकर्ता; डिजिटल सेवाओं का तेजी से बढ़ा दायरामुंबई में रिहायशी इलाके में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने दुख जतायासुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नाम-निशान विवाद पर सुनवाई, कपिल सिब्बल ने ईसीआई के अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल'शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट', प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- 'शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान'
स्पोर्ट्स
मैं बहुत खुश और प्रशंसकों की बधाइयों के लिए आभारी हूं: उन्नति शर्मा
By Virat baibhav | Publish Date: 5/8/2026 3:35:19 PM
मैं बहुत खुश और प्रशंसकों की बधाइयों के लिए आभारी हूं: उन्नति शर्मा

देहरादून। ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। भारतीय दल ने कुल 39 पदक जीत पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। इन 39 पदकों में एक पदक उन्नति शर्मा का भी था। उन्नति ने कांस्य पदक जीता। पदक जीतकर स्वदेश लौटीं, उन्नति शर्मा का देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्नति शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं और अपने परिवार व राज्य के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मुझे देश भर से लोगों की बधाईयां मिली हैं और मैं सचमुच आभारी हूं। कृपया मुझे अपना समर्थन देते रहें। मेरा सभी के लिए यही संदेश है कि अपने खेल को पूरी लगन और कड़ी मेहनत के साथ खेलते रहें। हार-जीत तो सफर का हिस्सा है। अगर आप ईमानदारी से काम करते रहेंगे और समर्पित रहेंगे, तो एक दिन आप भी इस मुकाम तक पहुंच जाएंगे।" कांस्य पदक विजेता की बहन रिया शर्मा ने कहा, "परिवार के लोग कुछ हासिल करते हैं तो हर परिवार खुश होता है। हम बहुत खुश हैं कि वह वापस आ गई हैं। हम कल से ही बहुत उत्साहित थे। हमें दिन में पता चला कि उन्नति घर आ रही हैं।" उन्नति शर्मा की मां ममता शर्मा ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। उसने उत्तराखंड, पूरे देश, हमारे मंत्रियों और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का मान बढ़ाया है। मैं सभी माता-पिता से कहना चाहती हूं कि उनके बच्चे कड़ी मेहनत करें, देश का नाम रोशन करें और बड़ी सफलता हासिल करें।" पैरा-एथलीट सोनल पटेल ने गांधीनगर में कहा, "हमारे एथलीटों ने स्कॉटलैंड में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और कई पदक जीतकर लौटे। 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स गुजरात के अहमदाबाद में होने वाले हैं। यह सभी के लिए, खासकर हमारे एथलीटों के लिए बहुत गर्व की बात है। हमें बहुत खुशी है कि कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए अहमदाबाद को चुना गया है।" 
 
 
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS