Tuesday,13 October 2026,10:12 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरुभाई अंबानी ने बदली निवेश की सोचआज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्मान
स्पोर्ट्स
एशियन गेम्स 2026: नीरज ने व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल, हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को हराया
पांच सेट तक चले मुकाबले में नीरज ने धीरज को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 3/10/2026 3:56:53 PM
एशियन गेम्स 2026: नीरज ने व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल, हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को हराया

पांच सेट तक चले मुकाबले में नीरज ने धीरज को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया

ओकाजाकी। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाज नीरज चौहान ने शनिवार को ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वेयर में पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में अपने ही देश के धीरज बोम्मादेवरा को हराया। 

नीरज को सेमीफाइनल में जापान के जुन्या नाकानिशी से 1-7 से हार मिली थी

पांच सेट तक चले मुकाबले में नीरज ने धीरज को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। दोनों तीरंदाज अपने-अपने सेमीफाइनल मैच हारने के बाद इस मुकाबले में उतरे थे। नीरज को सेमीफाइनल में जापान के जुन्या नाकानिशी से 1-7 से हार मिली थी, जबकि धीरज को अंतिम चार में साउथ कोरिया के ली वू-सेओक से हार का सामना करना पड़ा था। ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में नीरज ने पहला सेट 29-26 के स्कोर से जीता, जबकि दूसरा सेट 27-28 से और तीसरा सेट भी 28-29 से हार गए। धीरज 4-2 से आगे थे और उन्हें सिर्फ एक सेट जीतने की जरूरत थी, लेकिन नीरज ने चौथा सेट शानदार तरीके से खेला और तीन बार 10 का स्कोर करके स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया।

नीरज ने अपने आखिरी दो तीरों पर 9 और 10 का स्कोर करके ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया

धीरज ने आखिरी सेट की शुरुआत 8 के स्कोर के साथ की, जबकि नीरज ने 10 का स्कोर किया। धीरज ने सुधार करते हुए दो बार 10 का स्कोर किया और आखिरी सेट में कुल 28 प्वाइंट बनाए। नीरज को ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए 19 अंकों की जरूरत थी। उन्होंने अपने आखिरी दो तीरों पर 9 और 10 का स्कोर करके ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। दोनों तीरंदाजों ने इससे पहले मिक्स्ड और टीम इवेंट में मेडल जीते थे। धीरज ने मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में कुमकुम मोहोद के साथ सिल्वर मेडल जीता था, जहां उन्हें गोल्ड मेडल के मुकाबले में चीन से हार मिली थी। इसके अलावा, धीरज ने नीरज और यशदीप भोग के साथ टीम सिल्वर मेडल भी जीता था। फाइनल में उन्हें साउथ कोरिया से हार का सामना करना पड़ा और वे गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए।
इन खेलों में भारतीय महिला तीरंदाजों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। कुमकुम मोहोद ने एशियन गेम्स में इतिहास रचा। उन्होंने साउथ कोरिया की ओह येजिन को हराकर व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने का कारनामा किया। इसके अलावा, उन्होंने कीर्ति शर्मा और अंकिता भकात के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में भी गोल्ड मेडल जीता। इस तिकड़ी ने फाइनल में 10 बार की चैंपियन कोरियाई टीम को चौंकाते हुए जीत हासिल की।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS