Thursday,11 June 2026,03:06 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
पटना : खान सर की कोचिंग पर हमला करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
By Virat baibhav | Publish Date: 3/6/2026 7:38:30 PM
पटना : खान सर की कोचिंग पर हमला करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 पटना। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद भी शामिल बताए जा रहे हैं।  पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की रात में करीब 10:10 बजे कदमकुंआ थानांतर्गत खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर कुछ लोगों द्वारा पथराव एवं तोड़फोड़ किए जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ करने एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को देखने के बाद पुलिस को यह जानकारी मिली कि पास के ही ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े 15 से 20 लोगों द्वारा पथराव एवं तोड़फोड़ किया गया है। पुलिस ने साफ कर दिया कि सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद स्पष्ट है कि फायरिंग नहीं की गई है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के दौरान कोचिंग में कार्यरत गार्ड के साथ मारपीट भी की गई थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के एक कर्मचारी द्वारा एक प्राथमिकी संबंधित थाना में दर्ज कराई गई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद और तोड़फोड़ में पहचाने गए अभिषेक और गौरव की गिरफ्तारी की है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस मामले में शामिल अन्य चार-पांच लोगों की भी पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS