Thursday,13 August 2026,06:04 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाहहमें अमित शाह का बयान सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं, छात्रों के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए : राहुल गांधीसंसद में गतिरोध पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला, चिराग पासवान ने भी की आलोचनाभाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे की संभावना तेजडिजिलॉकर के 72.43 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स, उमंग प्लेटफॉर्म पर 11.66 करोड़ उपयोगकर्ता; डिजिटल सेवाओं का तेजी से बढ़ा दायरामुंबई में रिहायशी इलाके में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने दुख जतायासुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नाम-निशान विवाद पर सुनवाई, कपिल सिब्बल ने ईसीआई के अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल'शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट', प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- 'शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान'
राज्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुच्छेद 370 और 35 ए की समाप्ति के 7 साल पूरे होने पर दी शुभकामनाएं
By Virat baibhav | Publish Date: 5/8/2026 4:28:08 PM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुच्छेद 370 और 35 ए की समाप्ति के 7 साल पूरे होने पर दी शुभकामनाएं

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनुच्छेद 370 एवं 35ए की समाप्ति के 7 साल पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि "एक विधान, एक निशान, एक प्रधान" की मूल भावना के दृष्टिगत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2019 में 5 अगस्त को ही अनुच्छेद-370 और 35-ए की विभाजनकारी व्यवस्था को समाप्त कर भारत की एकता, अखंडता और संवैधानिक समानता को मजबूती प्रदान की गई थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख विकास, लोकतंत्र और समान अधिकारों की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं तथा 'विकसित भारत' के निर्माण में पूर्ण सामर्थ्य और गति के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS