राजकोट। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जन्माष्टमी त्योहार के मद्देनजर राजकोट मंडल से संबंधित विभिन्न मार्गों पर 4 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें विशेष किराये पर चलाई जाएंगी। राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील कुमार मीना के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है: 1) ट्रेन संख्या 09527/09528 राजकोट–द्वारका–राजकोट अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (1-1 फेरा) ट्रेन संख्या 09527 राजकोट-द्वारका अनारक्षित स्पेशल 3 सितम्बर, 2026 को राजकोट से 00:30 बजे प्रस्थान कर द्वारका उसी दिन 05:50 बजे पहुँचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09528 द्वारका-राजकोट अनारक्षित स्पेशल 3 सितम्बर, 2026 को द्वारका से 06:50 बजे प्रस्थान कर राजकोट 12:00 बजे पहुँचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन हापा, जामनगर, कानालुस, खंभालिया और भाटिया स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सभी जनरल श्रेणी के अनारक्षित कोच होंगे। 2) ट्रेन संख्या 09522/09521 द्वारका–गांधीनगर कैपिटल–द्वारका अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (3-3 फेरे) ट्रेन संख्या 09522 द्वारका-गांधीनगर कैपिटल अनारक्षित स्पेशल 3, 4 और 5 सितम्बर, 2026 को द्वारका से 06:50 बजे प्रस्थान कर गांधीनगर कैपिटल उसी दिन 17:00 बजे पहुँचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09521 गांधीनगर कैपिटल-द्वारका अनारक्षित स्पेशल 3, 4 और 5 सितम्बर, 2026 को गांधीनगर कैपिटल से 20:00 बजे प्रस्थान कर द्वारका अगले दिन 05:50 बजे पहुँचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन भाटिया, खंभालिया, कानालुस, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, थान, सुरेंद्रनगर, लखतर, वीरमगाम, आंबली रोड और चांदलोडिया बी कैबिन स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सभी जनरल श्रेणी के अनारक्षित कोच होंगे। 3) ट्रेन संख्या 09533/09534 राजकोट–द्वारका–राजकोट अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (4-4 फेरे) ट्रेन संख्या 09533 राजकोट-द्वारका अनारक्षित स्पेशल 3, 4, 5 और 6 सितम्बर, 2026 को राजकोट से 20:00 बजे प्रस्थान कर द्वारका अगले दिन 01:20 बजे पहुँचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09534 द्वारका-राजकोट अनारक्षित स्पेशल 4, 5, 6 और 7 सितम्बर, 2026 को द्वारका से 01:50 बजे प्रस्थान कर राजकोट उसी दिन 06:25 बजे पहुँचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन हापा, जामनगर, कानालुस, खंभालिया और भाटिया स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सभी जनरल श्रेणी के अनारक्षित कोच होंगे। 4) ट्रेन संख्या 09228/09227 बोटाद–सुरेंद्रनगर–बोटाद अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (5-5 फेरे) ट्रेन संख्या 09228 बोटाद-सुरेंद्रनगर अनारक्षित स्पेशल 2, 3, 4, 5 और 6 सितम्बर, 2026 को बोटाद से 12:10 बजे प्रस्थान कर सुरेंद्रनगर उसी दिन 13:40 बजे पहुँचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09227 सुरेंद्रनगर-बोटाद अनारक्षित स्पेशल 2, 3, 4, 5 और 6 सितम्बर, 2026 को सुरेंद्रनगर से 14:05 बजे प्रस्थान कर बोटाद उसी दिन 15:45 बजे पहुँचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कुंडली, राणपुर, चुडा, लींबडी, वढवाण सिटी, जोरावरनगर एवं सुरेंद्रनगर गेट स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सभी जनरल श्रेणी के अनारक्षित कोच होंगे। ट्रेनों के मार्ग, समय, ठहराव एवं कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री
www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।