राज्य
दीपावली के बाद लाडली बहना योजना की मासिक सहायता।,500 रुपए होगी: मप्र के मुख्यमंत्री यादव
By Virat baibhav | Publish Date: 5/7/2025 3:31:49 PM
सिंगरौली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार की प्रमुख लाडली बहना योजना की 1.27 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को दीपावली के बाद।,500 रुपए की मासिक सहायता मिलेगी, जो वर्तमान में।,250 रुपए है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 27,147 करोड़ रुपए का विशेष बजट निर्धारित किया गया है, जिसमें लाडली बहना योजना के लिए 18,699 करोड़ रुपए शामिल हैं। यादव ने शुक्रवार को यहां सराय में महिला सशक्तीकरण और आदिवासी गौरव सम्मेलन में कहा, लाडली बहना योजना के लाभार्थियों को।,250 रुपए और रक्षाबंधन पर 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। दीपावली के बाद मासिक लाभ बढ़ाकर।,500 रुपए कर दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना से 51 लाख लड़कियों को लाभ मिला है, जिन्हें कुल 672 करोड़ रुपए की सहायता मिली है। लाडली बहना योजना की शुरुआत 10 जून 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। उस समय सहायता राशि।,000 रुपए थी, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर।,250 रुपए कर दिया गया। इस योजना को नवंबर 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को शानदार जीत दिलाने का श्रेय दिया जाता है। यादव ने यह भी कहा कि वन अधिकार अधिनियम के तहत 9,000 से अधिक आदिवासी परिवारों को भूमि अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया।