नेशनल
भारत का डेयरी क्षेत्र पिछले 11 साल में 70 प्रतिशत बढ़ा: अमित शाह
By Virat baibhav | Publish Date: 3/10/2025 4:20:42 PM
रोहतक। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने पिछले 11 वर्ष में डेयरी क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है तथा इस अवधि में डेयरी क्षेत्र में 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अब यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के डेयरी क्षेत्र में क्षमता के मामले में 70 प्रतिशत का विस्तार हुआ है।
शाह ने सहकारी क्षेत्र को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत यहां इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप में नवनिर्मित साबर डेयरी संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद कहा कि दुनिया में भारत का डेयरी क्षेत्र सबसे तेजी से बढ़ रहा है।कुल 325 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस संयंत्र में अत्याधुनिक मशीन लगेंगी और इससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। साबर डेयरी संयंत्र दही, छाछ और योगर्ट के लिए देश का सबसे बड़ा उत्पादन संयंत्र है जिसकी दैनिक क्षमता 150 मीट्िरक टन दही, तीन लाख लीटर छाछ, 10 लाख लीटर योगर्ट और 10 मीट्रक टन मिठाइयां बनाने की है।