Tuesday,14 April 2026,11:47 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
राज्य
जीडीए ने राजनगर एक्सटेंशन में अतिक्रमण को हटाया
By Virat baibhav | Publish Date: 3/10/2025 8:28:48 PM
जीडीए ने राजनगर एक्सटेंशन में अतिक्रमण को हटाया

गाजियाबाद। अनाधिकृत कालोनियों,अवैध निर्माणों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के दिशा निर्देशों के क्रम में गुरूवार को प्रवर्तन जोन 1 के प्रभारी के नेतृत्व में राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र के अंतर्गत जूडियो शोरूम एवं वीवीआईपी मॉल के निकट फुटपाथ एवं सडक़ के भाग को अतिक्रमण करते हुए निर्माण जो निर्माण कर लिया गया था और उसे पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था, फुटपाथ एवं सडक के हिस्से में पार्किंग के संचालन से अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती थीं। फुटपाथ और सडक के हिस्से में अतिक्रमण को प्रभावी रूप से हटाया गया। इसके अतिरिक्त 24, 30 और 40 मीटर चौड़ी सडकों पर अस्थाई दुकानों तथा पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। राजनगर रेजीडेंसी के सामने एगिंल के सहारे रेस्टोरेंट व दुकानें संचालित करते हुए किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इसी लाइन में संचालित शराब की दुकान को सील किया गया। राजनगर एक्सटेंशन  की 45 मीटर चैडी रोड पर एंगिल एवं गर्डेर के सहारे अशोक चौधरी के द्वारा लगभग 400 वर्ग मीटर में संचालित शराब की दुकान को सील किया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों के द्वारा विरोध किया गया, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इस दौरान थाना और प्राधिकरण पुलिस के अलावा तमाम प्राधिकरण का स्टाफ  मौके पर उपस्थित रहा। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी,इसलिए लोगों से अपील की गयी कि अवैध निर्माण को खुद से हटा ले ।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS