नेशनल
दिल्ली की हवा फिर खतरनाक, कई स्थानों पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी मे
By Virat baibhav | Publish Date: 2/12/2025 11:19:32 PMनई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार शाम वायु गुणवत्ता और खराब हो गई और एक्यूआई 372 हो गया। शहर में 15 से अधिक स्थानों पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 372 रहा, जबकि सोमवार को यह 304 और रविवार को 279 था। सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, 39 निगरानी स्टेशनों में से 16 में एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया जो गंभीर श्रेणी में आता है। यह ऐसा स्तर है जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। जिन स्टेशनों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में था, उनमें बुराड़ी, आनंद विहार, मुंडका, बवाना, विवेक विहार, रोहिणी, सोनिया विहार, अशोक विहार, पंजाबी बाग शामिल हैं।