राज्य
अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके
By Virat baibhav | Publish Date: 4/2/2026 3:29:29 PMईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में बुधवार सुबह 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भूकंप से फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह 8:57 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था। ईटानगर स्थित पृथ्वी विज्ञान एवं हिमालई अध्ययन केंद्र के भूकंप विज्ञान संभाग के तकनीकी अधिकारी न्एलम सुनील ने बताया कि पश्चिम कामेंग जिले में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। उन्होंने कहा, अब तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।