Tuesday,14 April 2026,11:28 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
जगुआर लैंड रोवर ने ब्रिटेन में बने वाहनों का अमेरिका को निर्यात रोका
By Virat baibhav | Publish Date: 5/4/2025 11:48:05 PM
जगुआर लैंड रोवर ने ब्रिटेन में बने वाहनों का अमेरिका को निर्यात रोका

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली इकाई जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने शुल्क संरचना में बदलाव को ध्यान में रखते हुए ब्रिटेन में स्थित अपने विनिर्माण संयंत्रों से अमेरिका को वाहनों का निर्यात रोक दिया है। लक्जरी वाहन बनाने वाली जेएलआर के एक प्रवक्ता ने एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी प्रवक्ता ने कहा, ैअमेरिका जेएलआर के लक्जरी ब्रांडों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। हम अपने व्यापारिक भागीदारों के साथ नई व्यापारिक शर्तों की दिशा में काम कर रहे हैं। हम अपनी अल्पकालिक कार्वाइयों को लागू कर रहे हैं, जिसमें अप्रैल में निर्यात खेप रोकना भी शामिल है। हम अपनी मध्यावधि से लेकर दीर्घावधि तक की योजनाएं बना रहे हैं।ै आयातित कारों पर ट्रंप प्रशासन का 25 प्रतिशत शुल्क लगाने का फैसला तीन अप्रैल से लागू हो गया है। इससे पहले जेएलआर ने कहा था कि उसके लक्जरी ब्रांडों की वैश्विक अपील है और उसका व्यवसाय बदलती बाजार स्थितियों का सामना करने का अभ्यस्त है। प्रवक्ता ने कहा, ैहमारी प्राथमिकताएं अब दुनिया भर में अपने ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करने और अमेरिका की नई व्यापारिक शर्तों को संबोधित करने की हैं।ै जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ब्रांड की अमेरिकी बाजार में गहरी मौजूदगी है। वित्त वर्ष 2024 में जेएलआर की चार लाख से अधिक इकाइयों में से करीब 23 प्रतिशत की बिक्री अमेरिकी बाजार में हुई थी। ए सभी वाहन उसके ब्रिटिश संयंत्र से निर्यात किए गए थे। टाटा मोटर्स ने वर्ष 2008 में फोर्ड मोट र्से जेएलआर का अधिग्रहण किया था।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS